



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शुक्रवार को एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर मैच खेले गए। इसमें मौर्य क्रिकेट एकेडमी और एमके स्क्वायर ने अपने-अपने मैच जीते।
शुक्रवार को मौर्य एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवरों के खेल में 6 विकेट पर 256 रन बनाए। इसमें तन्मय त्रिपाठी ने शानदार 107, मयंक मुडिला ने 55 और हार्दिक अरोरा ने 44 रनों का योगदान दिया। डीपीएस एकेडमी की तरफ से कृष्णा गर्ग ने 3 प्रबल राजपूत ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस एकेडमी 126 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें प्रबल राजपूत ने 38 और कृष्णा गर्ग ने 49 रनों का योगदान को दिया। मौर्य एकेडमी की तरफ से विपिन मौर्य ने 5, चेतन, आयुष, सचिन सकलानी में 1-1 विकेट लिया। यह मैच मौर्य एकेडमी ने 130 रन से जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मैच एमके स्क्वायर और और कर्मा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। कर्मा एकेडमी से पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर 141 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके स्क्वायर की टीम ने 5 विकेट पर 142 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। यह मैच एमके स्क्वायर एकेडमी ने 5 विकेट से जीत कर दो अंक प्राप्त किए। वहीं शुक्रवार को रेबेल क्रिकेट एकेडमी और एमिनिटी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला जाएगा। इस दौरान राजेंद्र कुमार, मोहित, बलवंत सिंह समेत आदि खेल प्रेमी रहे।
