Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

नशे के सौदागर नर हो या नारी उधम सिंह नगर पुलिस है सब पर भारी l

गदरपुर पुलिस ने 24.66 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01शातिर महिला नशा तस्कर को किया गया गिरफ्तार।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उधम सिह नगर को कि किसी महिला द्वारा सूचना दी गयी थी ,कि गदरपुर क्षेत्र मे कोई महिला स्मैक बेच रही है, जो पहले भी जेल जा चुकी है , ज़मानत पर आने के बाद फिर से इसके द्वारा फिर से नशे बेचने का व्यापार शुरू कर दिया है,जिससे आम जनमानस मे काफी रोष व्याप्त है, व नशे से समाज मे  दुष्प्रभाव फैल रहा है l जिस पर महोदय द्वारा गदरपुर पुलिस को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देशो दिए l इस क्रम मे  उक्त महिला के बारे मे विस्तृत जानकारी एकत्र कि गई,  थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.01.2025 की सांय को नगर निकाय निर्वाचन -2025  के दृष्टिगत थाना क्षेत्र मे संदिग्ध वाहन, व्यक्ति तथा अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु चैकिंग के दौरान चीनी मिल रोड दिनेशपुर अण्डर पास एक संदिघ्ध महिला जंगीर कौर पत्नी स्व0 गुरदीप कौर निवासी ग्राम तेजा फौजा, थाना गदरपुर जिला उधम सिह नगर जिसे रोककर हमराही महिला कानि0 द्वारा चैक किया तो इसके पास एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी मे 24.66 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी l पकडी गयी महिला  को उसके जूर्म धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से अवगत कराते हुए  हिरासत पुलिस लेकर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरूद्ध थाना गदरपुर पर FIR NO 15/2025 U/S 8/21 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है । पकडी गयी उपरोक्त महिला अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व मे भी अवैध स्मैक रखने के संबन्ध मे अभियोग दर्ज है। अभियुक्ता का पुत्र स्वंय भी स्मैक पीने का आदि है पूर्व मे भी वैधानिक किये जाने के उपरान्त भी जमानत पर  रिहा होने के बाद पुनः अवैध स्मैक बेचने के  कार्य मे लिप्त है।  अभियुक्ता के विरूद्ध आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।  अभियुक्ता का इतिहास  विवरण निम्नवत है—
आपराधिक इतिहास—
1. FIR NO 115/2024 U/S 8/21/60 NDPS ACT
2. FIR NO 15/2025 U/S 8/21 NDPS ACT
गिरफ्तार अभियुक्त का विवऱण –
1. जंगीर कौर पत्नी स्व0 गुरदीप कौर निवासी ग्राम तेजा फौजा, थाना गदरपुर जिला उधम सिह नगर
बरामदगी का विवरण –
1. अवैध स्मैक 24.66 ग्राम
पुलिस टीम—
1. SO श्री जसवीर सिह चौहान,  थानाध्यक्ष गदरपुर 
2. उ0नि0 बसन्त प्रसाद , थाना गदरपुर
3. का0 664 बलवन्त सिह, थाना गदरपुर
4. का0 717 ललिता प्रसाद , थाना गदरपुर
5. म0 कानि0 702 किरन कम्बोज, थाना गदरपुर


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!