Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Top 5%

उत्तराखंड मौसमः बदलने जा रहा है मौसम बारिश-बर्फबारी किसी संभावना, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड 9917322413


हल्द्वानीः( संवाद सूत्र )उत्तराखंड में पाल-पाल मौसम बदल रहा है आने वाले दिनों में भी बारिश-बर्फबारी नहीं होने से सूखी ठंड पड़ने लगी है. सुबह शाम पड रहे कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दिए हैं. मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाने और पहाड़ों में पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. हल्द्वानी और उसके आसपास का तापमान न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है तो वहीं पहाड़ों पर तापमान 2 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. वही दिन की तापमान में भी अब गिरावट देखी जा रहे हैं. मैदानी क्षेत्र में आसमान में बादल छाने से ठंड में इजाफा हुआ है. मैदानी क्षेत्र में दिन का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रह रहा है.

शुक्रवार दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई. गुरुवार को आसमान में बादल और ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया. हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से कोहरा देखा जा रहा है.मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश-बर्फबारी नहीं होने से सूखी ठंड परेशान करेगी. मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाने और पहाड़ों में पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

आने वाले दिनों की बात करें तो 11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, 11 और 12 जनवरी को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement
Advertisement