Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

देहरादून(संवाद-सूत्र)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 व 9 दिसम्बर को एफआरआई, देहरादून में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर आज कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों और सौन्दर्यीकरण के कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बड़ी समिट है। अभी तक ढ़ाई लाख करोड़ रुपये से अधिक के करार हो चुके हैं।

     उन्होंने कहा कि निवेश करारों की ग्राउडिंग के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश आने से स्थानीय लोगों के रोजगार में तेजी से वृद्धि होगी। राज्य में ऐसे करारों को शीर्ष प्राथमिकता दी जा रही है, जिनसे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़े।

     निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, कार्यवाहक डीजीपी श्री अभिनव कुमार, सचिव श्री शैलेश बगोली, सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पाण्डेय, सचिव श्री विनोद कुमार सुमन, एडीजी श्री ए.पी अंशुमन उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका,महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, महानिदेशक उद्योग श्री रोहित मीणा,एसएसपी देहरादून श्री अजय कुमार एवं आयोजन के कार्यों में लगे अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement