
संपादक सुरेंद्र कुमार चावलाउर्फ राजू 9917322413
गूलरभोज। भारतीय जनता पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार सतीश चुघ द्वारा पत्रकार वार्ता करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय पर उनका राजनैतिक कत्ल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं मंडल महामंत्री हूं जब से गुंजन सुखीजा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बने थे तब में उनके स्वागत के लिए गदरपुर चला गया था उसी से नाराज होकर क्षेत्रीय विधायक द्वारा मेरा टिकट कटवाकर एक कांग्रेस के सदस्य को देना चाहते हैं। सतीश चुघ द्वारा कहा गया कि वह और उसका पूरा परिवार भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है उन्होंने अब तक प्रत्येक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का कार्य किया है उनके द्वारा गूलरभोज की जनता के लिए दिन रात मेहनत की गई है जिसकी बजह से जनता उन्हें अपना नगर पंचायत अध्यक्ष बनाना चाहती है लेकिन क्षेत्रीय विधायक नही चाहते हैं कि सतीश चुघ पंचायत चुनाव लड़े क्योंकि वह एक कांग्रेस पार्टी के सदस्य को भारतीय जनता पार्टी से टिकट देकर नगर पंचायत का अध्यक्ष बनाना चाहते हैं सतीश चुघ द्वारा आरोप लगाया गया है कि विधायक अरविंद पांडे द्वारा संजीव भडेजा से टिकट को लेकर पैसे लिए गए होंगे इसीलिए वह सतीश का टिकट काटकर कांग्रेस पार्टी के सदस्य संजीव भडेजा को टिकट देना चाहते हैं और गूलरभोज की जनता का राजनैतिक कत्ल करना चाहते हैं।
प्र








