Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
नैनीतालः खाई में गिरी रोडवेज बस, कई घायल, कुछ की मौत..
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

हल्द्वानीः (संवाद सूत्र) एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहां पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही बस गहरी खाई में जा गिरी। सुबह करीब पांच बजे पिथौरागढ़ से चली थी बस। हादसे में कई लोगों के हताहत की खबर आई है।

जानकारी के मुताबिक भीमताल के पास सड़क हादसा हुआ। रोडवेज की बस खाई में जा गिरी। सलडी के पास बस गिरने की खबर है। मौके के लिए रैस्क्यू टीमें रवाना हो गई हैं।


कई यात्री होने की आशंका.. सूत्रों के अनुसार 3 की मौत होने की खबर है। कई यात्री हादसे में घायल है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। रैस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Advertisement
Advertisement