Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

देहरादून (संवाद सूत्र)। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रैतिक परेड भी आयोजित हुई। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम धमी ने जवानों को सम्मानित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की।

Advertisement
Advertisement

सीएम धामी ने की ये घोषणाएं

सेना की तर्ज पर होमगार्ड के लिए होगी सीएसडी कैंटीन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए विशेष कार्ड बनवाए जाएंगे।

होमगार्ड के पदों पर जल्द 320 नई भर्तियों की तैयारी।

होमगार्ड को प्रशिक्षण के लिए प्रेमनगर में फायरिंग रेंज बनाया जाएगा।

बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल की खरीद की जाएगी।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ड्यूटी पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

रेस्क्यू सेंटर व हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement