Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
सहकारिता समिति खेमपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

सहकारिता समिति खेमपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

गदरपुर खेमपुर। बहुउद्देशीय सहकारी समिति नंदपुर खेमपुर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सुभाष बेहड एवं समिति के वर्तमान अध्यक्ष  भीम ठुकराल द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठुकराल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प लेने का अवसर देता है। उन्होंने सहकारिता आंदोलन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों के आर्थिक सशक्तिकरण में सहकारिता की अहम भागीदारी को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से आपसी सहयोग, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी, संचालक मंडल सदस्य व कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक प्रिय  किसान बंधु  समिति उपाध्यक्ष   हरबंस लाल  वीर सिंह रमेश चंद कंबोज अमरीक सिंह गुरनाम चंद कंबोज रामकुमार जसवीर सिंह पूनम रानी पूजा मैनी महेश मुरादिया  मनोहर लाल भामरी धनी सिंह शंकर सिंह सतनाम सिंह उत्तम चंद फूल सिंह संजय कुमार अविनाश कुमार सोमल सिंह नरेश भ्रामरी अविनाश सुधा दीपक गंन्डा मंगतराम केवल गाबा रमेश ठुकराल अशोक ठुकराल बंटी ठुकराल नजीर अहमद बिशन सिंह गुरनाम सिंह अमरीक सिंह  कृष्ण लाल सुरेश कुमार अशोक कुमार उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में देश की प्रगति और समृद्धि के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement