Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रूद्रपुर। देश का 77वां गणतंत्र दिवस जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता सैनानी एवं उनके आश्रितों को फूलमाला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

जिलाधिकारी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा भारत का संविधान सबसे बड़ा सशक्त व सार्वभौमिक है। हमे अपने संविधान को अंगीकृत करते हुए कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा हम सभी को अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वगर्भित ढंग से बना हमारे देश का संविधान आज भी मजबूती से मार्गदर्शक बना हुआ है और देश को एक सूत्र में पिरोए हुए है। हम सभी को देश व समाज के लिए कार्य करना चाहए। उन्होंने स्वतंत्रता दिलाने वाले वीर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरुषों को नमन करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। Cdo दिवेश शाशनी ने विकास भवन में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा आचरण, व्यवहार कार्यालय और कार्यालय के बाहर भी अच्छा होना चाहिए ताकि सब के मन में सरकार और कर्मचारियों के प्रति अच्छी अवधारणा बने। उन्होंने कहा कि सभी टीम भावना से एकजुट होकर काम करें क्योंकि टीम भावना से काम आसान हो जाते हैं। उन्होंने सभी से अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने को कहा।

इस अवसर पर एडीएम पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement