


(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। नगर पालिका परिषद गदरपुर कार्यालय में पालिकाध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ की अध्यक्षता में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत पंडित जी एवं जिला सह-प्रभारी श्री नीलकंठ राणा जी के आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर उनके साथ पधारे जिला महामंत्री गोविंद जी, करण जी, मंडल मंत्री प्रियांशु जी, पीयूष आर्य जी जिला कोषाध्यक्ष मुनि भुसरी जी, गदरपुर मंडल अध्यक्ष तनुज गिल्होत्रा जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य विशद अरोड़ा जी, मंडल महामंत्री समन मुंजाल जी एवं श्री सौरभ सैनी जी, मंडल मंत्री अनमोल रेलहन जी, रवि जी तथा देवांश जी का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

पालिकाध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर चर्चा की तथा संगठन के कार्यों में युवाओं की सक्रिय भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर सभासद सचिन गुप्ता जी, रमन छाबड़ा जी, अश्वनी कुमार जी, सीताराम जी, आकाश कोचर जी सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
