


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून 2026 को एक नया राजनीतिक रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। इस दिन वह लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन जाएंगे और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
• 10 जून 2026 को उनका लगातार कार्यकाल 4,399 दिन का हो जाएगा।
• अब तक लगातार सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम था।
• जवाहरलाल नेहरू ने 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार 4,398 दिनों तक प्रधानमंत्री पद संभाला था।
• पीएम मोदी 1 दिन के अंतर से यह रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे।
• इससे पहले पीएम मोदी 25 जुलाई 2025 को इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के लगातार कार्यकाल का रिकॉर्ड भी पार कर चुके हैं।
• नरेंद्र मोदी लगातार दो पूर्ण बहुमत वाली सरकार चलाने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं।
• वह जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतने वाले दूसरे प्रधानमंत्री भी हैं।
• 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के समय भारत की आबादी 131 करोड़ से अधिक थी।
• वर्तमान में भारत की आबादी 146 करोड़ से अधिक बताई जाती है।
• 1951-52 के पहले आम चुनाव में 53 राजनीतिक दल चुनाव मैदान में थे।
• 2014 के आम चुनाव में 464 राजनीतिक दलों ने भाग लिया था।
• 2024 के लोकसभा चुनाव में 7,445 राजनीतिक दलों की भागीदारी दर्ज की गई।
• पहले आम चुनाव में लगभग 17 करोड़ मतदाता थे।
• 2014 तक मतदाताओं की संख्या 83 करोड़ से अधिक हो चुकी थी।
• महिला प्रतिनिधित्व 1952 में 4.4% से बढ़कर 2024 में 13.63% तक पहुंचा।
