Spread the love

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर।  राजकीय प्राथमिक /जूनियर स्कूल खटोला में विश्व रेडक्रॉस दिवस एवं विश्व थैलेसीमिया दिवस के उपलक्ष में एक संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ मिलकर किया गया।

इस दौरान डॉ विकास सचान चिकित्सा अधिकारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा बताया गया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस का प्रथम आयोजन 8 मई सन 1948 को हुआ था। रेड क्रॉस की स्थापना युद्धग्रस्त क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना था ,जो कि वर्तमान में व्यापक रूप से किसी भी प्राकृतिक आपदा भूकंप बाढ़ या किसी भी अन्य प्राकृतिक घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। रेड क्रॉस दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मई को हेनरी ड्यूनेट के जन्मदिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम *मानवता को जीवित रखना है । डॉ विकास सचान चिकित्सा अधिकारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा बताया गया कि आज ही 8 मई को *विश्व थैलेसीमिया दिवस* का भी आयोजन किया जाता है। थैलेसीमिया एक गंभीर अनुवांशिक बीमारी है जो बच्चों को उनके माता-पिता से प्राप्त होती है इस बीमारी में रक्त में विकार उत्पन्न हो जाता है जिस कारण बच्चों के शरीर में खून की कमी हो जाती है जिसकी वजह से पीड़ित की बार-बार खून चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है। थैलेसीमिया दिवस 2026 की थीम *अब और छिपा नहीं- अनदेखे लोगों को ढूंढना, अनदेखे लोगों का समर्थन करना* है । थैलेसीमिया दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को उपरोक्त बीमारी के प्रति जागरूक करना ताकि वे यथाशीघ्र अपनी जांच करते रहे एवं इससे पीड़ित लोगों हेतु खून की कमी न होने पाए इस हेतु ब्लड डोनेशन के लिए जागरूक करना है।

       कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय खटोला के प्रधानाध्यापक हरपाल सिंह, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय विद्यालय खटोला की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी, श्रवण कुमार गिरी, सहायक अध्यापक, जानकी देवी सहायक अध्यापिका, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से के एन जोशी,फार्मासिस्ट, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से श्रीमती राधा मिगलानी,, काउंसलर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गदरपुर की इकाई से पीएलवी कुंवर सिंह, कुमारी दीपा, मीना एवं आंगनवाड़ीसे जयंती, सविता एवं सविता वैद्य उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!