Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। शिमला बहादुर वार्ड एक में सोमवार को एक चलते ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लग गई। चालक ने ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग किया, लेकिन ट्रॉली में रखा स्क्रैप जलकर खाक हो गया। वहीं दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर तीन बजे के करीब बगवाड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक ट्रैक्टर ट्रॉली स्क्रैप लेकर शिमला बहादुर की आ रही थी। जैसे ही वह आधे रास्ते तक पहुंची ही थी कि ट्रैक्टर के ट्रॉली में रखे स्क्रैप में आग लग गई। आग की लपटें बहुत दूर-दूर तक नजर आ रही थीं। इसी बीच ट्रॉली में आग को देखते ही लोगों ने शोर शराबा कर चालक को आग के बारे में बताया और ट्रैक्टर को सुरक्षित जगह पर खड़ा करने की सलाह दी।

चालक ने किसी तरह शिमला बहादुर में ट्राली से ट्रैक्टर को अलग किया और अपनी जान बचाई। वहीं आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ट्राली में रखा स्क्रैप जलकर नष्ट हो गया। जबकि ट्राली को बचा लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि ट्राली में बिजली के तार टकराने से शॉर्ट सर्किट हुआ और स्क्रैप ने आग पकड़ ली। इसी के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। एफएसओ महेश चंद्र ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है।

Advertisement
Advertisement