Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएस) की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। चुनाव प्रक्रिया के बाद डॉ. संजीव सरना को संघ का नया अध्यक्ष और डॉ. आशीष गंगवार को सचिव चुना गया है।

नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पदों पर डॉ. अतुल कुमार (क्षेत्र), डॉ. राजेश आर्य (मुख्यालय), डॉ. तनुजा सिन्हा (महिला) और डॉ. सुनील उपाध्याय (डेंटल) को चुना गया है। अन्य प्रमुख पदों में डॉ. एसपी सिंह को कोषाध्यक्ष, डॉ. डीएम गहलोत को केंद्रीय प्रतिनिधि और डॉ. डीपी सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही डॉ. अमरजीत सिंह उप सचिव और डॉ. पीडी गुप्ता संगठक की भूमिका निभाएंगे। गठन के बाद नए पदाधिकारियों ने विधि-विधान से शपथ ग्रहण की। उन्होंने संकल्प लिया कि संगठन चिकित्सकों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। साथ ही, संगठन ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Advertisement
Advertisement