(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर द्वारा ग्राम केशवगढ़ गुमचाईया कॉलोनी में बढ़ते हुए ठंड के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंद 90 लोगों को गर्म कपड़े एवं कंबल प्रदान किए गए। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को ठंड से राहत प्रदान करना था।

भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर द्वारा समय समय पर जरूरत मंद लोगों के लिए सहयोग करते रहते हैं भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य संपन्न लोगों द्वारा विपणन लोगों की मदद करना। इस मौके पर भारत विकास परिषद अध्यक्ष राजीव ग्रोवर, सचिव डॉक्टर सोनू विश्वास, कोषाध्यक्ष डॉ विनीत अरोड़ा, महिला सयोंजिका अंजु भूड्डी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण कुमार एवं सैकड़ो लोग मौजूद रहे।








