Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे किनारे छिपाकर रखी गईं 17 पेटियों में नशे के 3,52,090 इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट बरामद किए हैं। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisement
Advertisement

आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन रौतेला, चौकी प्रभारी पैगा एसआई जितेंद्र कुमार व एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ बीते सोमवार की देर शाम गश्त पर थे। आईटीआई थाना और पैगा चौकी पुलिस बांसखेड़ा फ्लाईओवर के पास वाहनों की चेकिंग करने लगी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दढ़ियाल रोड फ्लाईओवर से बाजपुर के लिए जाने वाले नेशनल हाईवे के किनारे पुआल के नीचे काली पन्नी से ढक कर कुछ नशीले इंजेक्शन ओर टैबलेट गत्ते की पेटियों में रखे हुए हैं।

इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुआल तथा काली पन्नी हटाकर देखा तो वहां गत्ते की 17 पेटियां बरामद हुईं। इनमें से एक पेटी खुली हुई थी। खुली पेटी में कैप्सूल के डिब्बे थे। चेक करने के दौरान 17 पेटियों में नशे के 3,52,090 इंजेक्शन, कैप्सूल और टेबलेट बरामद हुईं। पुलिस को मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला।

आईटीआई थाना प्रभारी निरीक्षक की सूचना पर सीओ काशीपुर दीपक सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रुद्रपुर से वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार और औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला को मौके पर बुलाया। औषधी निरीक्षक ने जांच के बाद बताया कि बरामद इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट की बाजार में लगभग 40 लाख रुपये कीमत है।

वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने बताया कि सभी बरामद दवाएं एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अधिसूचित नशीली औषधियां हैं जिनका बिना वैध लाइसेंस, चिकित्सीय परामर्श व बिना अनुमति के भंडारण, परिवहन या विक्रय अपराध की श्रेणी में आता है।

बरामद नशे के इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट के मामले में अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच एसआई शंकर सिंह बिष्ट को सौंपी गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस टीम बरामद इंजेक्शन, कैप्सूल और टेबलेट के संबंध में संदिग्धों से जानकारी जुटाकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। – दीपक सिंह, एसपी/सीओ काशीपुर

यह नशीली दवाएं बरामद हुईं

– 5 पेटी में एनआरएक्स बुप्रेनोर्फिन के 12,250 इंजेक्शन।

– 3 पेटी में स्पैजमो के 49,920 कैप्सूल।

– 3 पेटी में स्पैजमोर के 64,560 कैप्सूल।

– 3 पेटी में प्रोक्सीओएचएम स्पैज के 51,360 कैप्सूल।

– 3 पेटी में ओम्स अल्फा 0.5 के 1,74,000 टैबलेट।

Advertisement
Advertisement