Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। दुकान पर चाउमीन लेने गए बच्चे काे दुकानदार ने सिगरेट लेने भेज दिया। उसे खोजते हुए मां दुकान पर पहुंची तो बच्चा सिगरेट का डिब्बा लेकर आ रहा था। महिला ने इसका विरोध जताया। आरोप है कि दो भाइयों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement

गणेश गार्डन नंबर तीन, ट्रांजिट कैंप निवासी सोनू देवी ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 14 नवंबर की दोपहर में उनका बेटा चाउमीन लेने के लिए महावीर की दुकान पर गया था। काफी देर बाद भी बेटा घर नहीं लौटा तो वह उसे खोजते हुए महावीर की दुकान पर आ गई थी। उसने दुकानदार से बेटे के बारे में पूछा तो उसने सुमित भगत के साथ जाने की बात कही थी। उसने दुकान पर बेटे का इंतजार किया तो वह सिगरेट का डिब्बा लेकर आ रहा था।

महिला का आरोप है कि उसने दुकानदार से बेटे से सिगरेट मंगाने का विरोध किया था। इस दौरान दो भाई अमित भगत व सुमित ने गालीगलौच की। दोनों ने उसकी और बेटे की पिटाई कर दी। उस पर लात-घूसे बरसाकर बाल पकड़कर घसीटा गया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ मारपीट व गालीगलौच की धारा में केस दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement