(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की 17वीं रिव्यू मिशन टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में निरीक्षण किया गया।
इस दौरान टीम ने बताया कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के अध्ययन के लिए इस दल का पांच दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत 04 नवम्बर दिन मंगलवार को सीएचसी गदरपुर एवं ब्लॉक गदरपुर के विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सरना ने टीम को चिकित्सालय में संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
टीम ब्लॉक के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और धरातल पर जाकर स्वास्थ्य कार्यों का अवलोकन करेगी।








