Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर पालिका परिषद गदरपुर के अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा‚ पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर के नेतृत्व में आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुये पोकलेन मशीन द्वारा वार्ड नं—01 करतारपुर रोड से ठण्डी नदी की सफाई कराने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर मिंटू ने कहा कि सफाई व्यस्था को लेकर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी, शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने में जितना प्रयास होगा दिल से जुटे रहेंगे। 

    इस दौरान सभासद रजत कुमार अश्वनी‚ परमजीत सिंह पम्मा‚ मुकेश चावला‚ रमन छाबडा एंव सभासद प्रतिनिधि ब्रजेश चौधरी‚ नाजिर‚ मोविन‚ सलीम बाबा‚ व्यापार मण्डल अध्यक्ष दीपक बेहड‚ पवन धमीजा‚ आकाश कोचर‚ मनोज पाण्डे एंव निकाय के कर संग्रहकर्ता मुकेश कुमार‚ वर्क एजेन्ट अरविन्द कुमार‚ कनिष्ठ सहायक रोहन गुप्ता‚ कम्प्यूटर ऑपरेटर अरूण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।