Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गूलरभोज। रफीनगर-कोपा के पूर्व बीडीसी मेंबर एवं वर्तमान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हाथापाई का मामला सामने आया है। उन्होंने ठंडानाला गांव के कई लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। कोपा कृपाली गूलरभोज निवासी भाजपा नेता गुरमेल सिंह पुत्र जैल सिंह ने पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह घर के समीप श्मशान घाट मार्ग पर मार्निंग वॉक कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच ठंडा नाला गांव के रहने वाले बाइक पर सवार युवाओं ने उनको घेर लिया और हाथापाई करने लगे। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोगों को आता देख युवक मौके से फरार हो गए।

   उन्होंने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement