Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली (संवाद सूत्र)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक नए टोल टैक्स पॉलिसी का प्रस्ताव रखा है. इससे टोल टैक्स में करीब 50% तक की राहत मिलने की उम्मीद है. प्रस्ताव के तहत, कार मालिकों को 3000 रुपये का सालाना पास मिलेगा. यानी फास्टैग को एक बार 3000 रुपये के लिए रिचार्ज करवा लिया, तो सालभर टोल से छुट्टी मिल जाएगी. आप पूरे साल किसी भी हाईवे पर बिना टोल दिए यात्रा कर सकेंगे।

हटाए जाएंगे फिजिकल टोल प्लाजा

इसके साथ ही टोल बूथों को हटाने का प्लान है. नितिन गडकरी ने 14 अप्रैल 2025 को हुए एक इवेंट के दौरान कहा था कि जल्द ही देश में नई टोल पॉलिसी लागू होगी.फिजिकल टोल बूथ हटा दिए जाएंगे.

प्रति किलोमीटर के हिसाब से देना हो सकता है टैक्स

प्रस्ताव के मुताबिक, कारों को 100 किलोमीटर के लिए करीब 50 रुपये देने होंगे.मौजूदा समय में अभी मंथली पास ही मिलते हैं. ये पास लोकल लोगों को खास टोल प्लाजा पर टैक्स से छूट देते हैं.

बिना टोल प्लाजा के कैसे कटेंगे टैक्स?

नए सिस्टम के लागू होने के बाद टोल टैक्स के लिए टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी. सैटेलाइट ट्रैकिंग के जरिए टोल अपने आप ही कट हो जाएगा.सैटेलाइट के जरिए व्हीकल नंबर प्लेट की पहचान की जाएगी.ऑटोमेटिक ही टोल कट हो जाएगा. इस नए सिस्टम से मैनुअल टोल कलेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

2 लेन वाली सड़कों पर नहीं बनते टोल प्लाजा

साल 2008 के नियमों के अनुसार, नेशनल हाईवे के एक ही हिस्से पर और एक ही दिशा में 60 किलोमीटर के अंदर कोई दूसरा टोल प्लाजा नहीं बनाया जा सकता है. इसका मतलब है कि दो टोल प्लाजा के बीच कम से कम 60 किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए.

टोल टैक्स से सरकार की कितनी कमाई?

भारत में फिलहाल 1065 के करीब टोल प्लाजा हैं. ये सालाना कई हजार करोड़ रुपयों का रेवेन्यू जनरेट करते हैं.टोल से सरकार की कमाई लगातार बढ़ रही है. भारत में टोल से कुल कमाई 2023-24 में 64,809.86 करोड़ रुपये रही. यह पिछले साल की तुलना में 35% ज्यादा है. 2019-20 में यह कमाई 27,503 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
Advertisement