Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

हल्द्वानी (संवाद-सूत्र)। मोबाइल पर गेम खेलने की लत बच्चे की जान पर भारी पड़ गई। लत ने नाराज परिजनों ने उसे डांटा तो महज 13 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक मुखानी थानाक्षेत्र के कमलुवागांजा निवासी शिवराज सिंह के 13 वर्षीय बेटे रविनेश बनकोटी ने रविवार शाम फांसी लगाई।
परिजनों ने बेटे को फंदे से लटकते देखा तो होश फाख्ता हो गए। परिजन आनन-फानन में बच्चे को फंदे से उतार कर एसटीएच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मजिस्ट्रेट के आदेश पर पंचनामा भर बगैर पोस्टमार्टम शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। चर्चा है कि रविनेश मोबाइल अत्यधिक गेम खेलता था और इसी को लेकर परिजनों ने उसे डांट दिया था। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली।

Advertisement
Advertisement