Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

काशीपुर (संवाद सूत्र)। कोतवाली पुलिस ने आवास विकास कालोनी स्थित एक मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर वहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश की दो गड्डियां, 100 कॉइन, 43,270 रूपये की नकदी व डायरी बरामद की है। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आवास विकास कालोनी में प्रताप पार्क के सामने दीपक कुमार का मकान को किराए पर लेकर नितिन कुमार जुआ चला रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर इस मकान में छापा मारा। मौके पर पांच लोग टेबल पर ताश खेलते हुए मिले। पुलिस ने राजेश कुमार पुत्र डालचंद निवासी आवास विकास, अमरीक सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी मिस्सरवाला, कुंडा। शोभित अग्रवाल पुत्र सुभाष चंद्र निवासी स्टेडियम वार्ड नंबर 35, राकेश पुत्र रामगोपाल निवासी जसपुर खुर्द और नितिन कुमार पुत्र जेके शर्मा निवासी आवास विकास को मौके पर ही गिरफ्तार किया। पूछताछ में नितिन ने बताया कि उसने जुआ खेलने के लिए यह मकान किराए पर लिया है। जामा तलाशी में उनके पास से 43 हजार 270 रुपये नकद, 100 जुआ खेलने के कॉइन, ताश की दो गड्डियां, डायरी और मोबाइल बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपियों को जुआ अधिनियम की धारा 3/4/13 के तहत चालान किया है।

Advertisement
Advertisement

   टीम में सीओ दीपक सिंह, कोतवाल अमर चन्द शर्मा, एसएसआई अनिल जोशी, एसआई चन्दन सिंह बिष्ट, सुनील सुतेड़ी, कंचन पड़लिया, कांस्टेबल मनोहर, मुकेश कुमार, परवीन गोस्वामी, गजेन्द्र गिरी, प्रियंका कम्बोज शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

You missed