Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

गदरपुर। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त के पास से एक तमन्चा 315 बोर तथा  02 कारतूस बरामद कर अभियुक्त को जेल भेजा। एसएसपी महोदय जनपद उधम सिह नगर द्वारा संदिग्धो की चैंकिंग तथा उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के आदेश निर्देशो के क्रम मे, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय अपराध रूद्रपुर, श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण मे प्रचलित अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा 12मार्च की देर रात्री मसीत तिराहे पर चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को चैक करते हुए इसका नाम पता पूछा गया तो इसने अपना नाम रियासत अली उर्फ नन्हे पुत्र असगर अली निवासी मसीत थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र-45 वर्ष बताया। संदिग्धता के दृष्टिगत इसकी तलाशी ली गयी तो इसके कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर तथा पैन्ट की जेब से 02 कारतूस बरामद किये गये। अभियुक्त से अवैध तमन्चा व 02 कारतूस बरामद होने के कारण अभियुक्त को इसके जुर्म से अवगत कराते हुए देर रात्री गिरफ्तार किया गया।

    अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा बरामदगी के आधार पर इसके विरूद्ध थाना गदरपुर पर FIR NO 68/2025 U/S 3/25 ARM ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।   

    पुलिस टीम में जसवीर सिंह चौहान थानाध्यक्ष गदरपुर, उ0 नि0 श्री नरेन्द्र कुमार, थाना गदरपुर, अपर उ0नि0 श्री चन्दन प्रकाश, थाना गदरपुर, हेड कानि0 245 CP नारायण रावल, थाना गदरपुर,  कानि0 756 CP जीवन चन्द्र फुलारा, थाना गदरपुर मौजूद रहे। 

Advertisement
Advertisement

You missed