Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर (संवाद सूत्र)। न्यूजीलैंड के डेलिगेशन गदरपुर के एक ग्राम प्रधान के घर पहुंचा। इस दौरान उन्होंने किसानों से डेरी फार्म के बारे में जानकारी ली। शुक्रवार को न्यूजीलैंड की मिनिस्ट्री ऑफ प्राइमरी इंडस्ट्री के सलाहकार गैरी न्यूजीलैंड के ऐश बर्टन शहर में डेरी फॉर्म चला रहे ग्राम प्रधान प्रमोद कंबोज के भाई सुमित कंबोज के साथ ग्राम बरेली नगर पहुंचे। जहां ग्रामीणों और किसानों ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। न्यूजीलैंड में डेरी फार्म चला रहे ग्राम प्रधान के भाई सुमित कंबोज ने बताया कि न्यूजीलैंड में टू रिवर के नाम से उनके द्वारा डेरी फार्म चलाया जा रहा है। फार्म में 2100 गाय है। उन्होंने कहा कि हररोज 63000 लीटर दूध का उत्पादन होता है। 2100 गाय पर 12 लोग काम करते हैं। बाकी काम मशीनों के द्वारा किया जाता है। ग्राम बरेली नगर में उनके भाई प्रमोद कंबोज ने आराध्या इंटरप्राइजेज के नाम से एक डेरी फार्म चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा इसी डेयरी फॉर्म को मॉडल डेयरी फार्म के रूप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कम खर्चे में गाय ज्यादा दूध दे ऐसी गायों को इस डेरी फार्म में बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा न्यूजीलैंड स्थित उनके फार्म हाउस का निरीक्षण किया था और डेयरी फार्म देखने के बाद उन्होंने भारत में भी इसी तरह के डेरी फार्म खोलने की बात कही थी। न्यूजीलैंड की मिनिस्ट्री ऑफ प्राइमरी इंडस्ट्री के सलाहकार गैरी ने जानकारी दी। न्यूज़ीलैंड ने गाय की एक ऐसी नस्ल तैयार की है जो भारत में पड़ने वाली भयंकर गर्मी को बर्दाश्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि भारत में अन्य गाय के मुकाबले ज्यादा दूध देगी। उन्होंने कहा इससे भारत में दूध को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

    इस दौरान डेलिगेशन को ग्राम प्रधान प्रमोद कंबोज ने शाल उड़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम बरैली नगर स्थित आराध्या इंटरप्राइजेज डेरी फार्म के सुपरवाइजर सुलेमान विनकल कम्बोज, महेंद्र प्रताप, ग्राम प्रधान प्रमोद कंबोज, डॉ. उदय शंकर अपर निदेशक पशुपालन विभाग कुमाऊं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

You missed