Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

गदरपुर। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर संत श्री सुभाष बापू जी महाराज के 38 वें महायज्ञ एवं संत सम्मेलन के शुभ अवसर श्री संत कल्याण दास जी सेवा समिति द्वारा 04 मार्च को नगर स्थित श्री ओम बापू मंदिर में एक स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

   रक्तदान शिविर का शुभारंभ श्री ओम बापू मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बंशीधर गुंबर, कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, महामंत्री सतीश बत्रा एवं अन्य गणमान्यों द्वारा पूजनीय बापूजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। रक्तदान महादान को सफल बनाने वे लिए शहीद उधम सिंह ब्लड बैंक रुद्रपुर के डॉक्टरइसरार, टेक्नीशियन तलविंदर कौर, स्टाफ नर्स मोनी मसीह एवं सोनाली द्वारा रक्तदाताओं का ब्लड ग्रुप चैक करने के उपरांत रक्तदान संपन्न करवाया गया। रक्तदान शिविर में लगभग 65 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान करके पुण्य कमाया गया।

   सामाजिक कार्यकर्ता संदीप चावला ने बताया कि स्वस्थ्य व्यक्ति द्वारा दिए गए रक्त की पूर्ति 24 से 48 घंटे में होती है। नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्तियों के रक्त की गुणवत्ता बहुत अच्छी होती है।

     इस अवसर पर मातृशक्ति रक्तदाता श्रुति, मौली दुआ एवं चारू के अलावा अशोक बांगा, सतीश दुआ, मदन गुंबर, गुलशन मुरादिया, हंसराज गुंबर, केवल नारंग, सतीश अनेजा, राकेश भुड्डी, संजीव झाम, टीकम खेड़ा, बलदेव अनेजा, कृष्ण सुधा, सुरेश अनेजा, पंडित मनोज कुमार शर्मा, रमेश अनेजा, अजय छाबड़ा, सुभाष दुआ, सोमनाथ छाबड़ा, हरबंस लाल कालड़ा, अजीत भुसरी, राजकुमार सिंधी, दीवान चंद अनेजा विशु अरोड़ा, ओम प्रकाश डुमरा, सुभाष अनेजा, वीरेंद्र छाबड़ा, सुरेंद्र छाबड़ा, देव छाबड़ा, सुरेंद्र सिंह गुंबर, केवल नारंग साहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement

You missed