Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

दिनेशपुर (संवाद सूत्र)। दिनेशपुर के प्रधानमंत्री अटल उत्कृष्ट स्व.चितरंजन राहा राजकीय इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान विद्यालय की वार्षिक पुस्तक सम्भूति का विमोचन किया गया।

   दिनेशपुर इंटर कॉलेज के समक्ष ऑडिटोरियम में हुए वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल तथा कॉलेज के प्रधानाचार्य मधुसूदन मिश्र ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी और बंगाली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ.आशुतोष त्रिपाठी ने किया।

    इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक अरविंद पाण्डे, विशिष्ट अतिथि सयुंक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, प्रधानाचार्य मधुसूदन मिश्र, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, जीजीआईसी प्रधानाचार्य सुनीता कश्यप, डॉ. कुमार अजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह मान, तरुण कुमार सिंह, एनएल गंगवार, डॉ. एके मेहता, दीपक शर्मा, नीरज चौहान, आशुतोष त्रिपाठी, सुभाष चंद्र शुक्ला, मनोज पाण्डेय, एसके टम्ट, राजकुमार अरोड़ा, बीडी पांडेय, गंगा बिष्ट, नमिता मंडल, गीता रानी राय, ममता रानी, भगवती पपनोई, सुरेश सिंह, केएस मेहता, विक्रम पंत, प्रशांत सिकदार, गोविंद सिंह पपोला आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।