


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर । गोपालनगर निवासी 11 वर्षीय शिवांश के निधन के बाद उसके परिजनों ने नेत्रदान कराकर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। पिता गुलशन ढींगरा एवं चाचा अशोक ढींगरा ने कठिन समय में यह प्रेरणादायी निर्णय लिया, जिससे दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी पहुंच सके।
नेत्रदान के दौरान समाजसेवी समन मुंजाल, नरेश भुसरी, विकास भुसरी, पारस मुंजाल, रजत गांधी, अर्जुन मुंजाल और गौरव ढींगरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शिवांश को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नेत्रदान को समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
