Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 06 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया है।

   भाजपा के जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के प्राप्त लेटरपैड द्वारा बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी ने उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया है, जो पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

   जिनमें विकास गुप्ता (जिला मंत्री बाजपुर), विमल शर्मा (जिला कार्यवाहक सदस्य बाजपुर), नन्हें सिंह (मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुल्तानपुर पट्टी), जुल्फिकार अली (प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा गदरपुर ), सतीश चुघ (मंडल महामंत्री गूलरभोज) हैं।

Advertisement
Advertisement