Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। वार्ड नंबर 4 से बीजेपी प्रत्याशी रजत कुमार अश्विनी ने प्रेसवार्ता कर आयोजित कर बताया कि वार्ड के सभासद के कंधे पर वार्ड की विकास का जिम्मेदारी होती है, जो वह बेखौफी से जानते है। उन्होंने बताया कि मेरा वार्ड मेरा परिवार है, वार्ड के लोगों की समस्या मेरे परिवार की समस्या है। हर जनता को अपने प्रतिनिधि से अपेक्षा होती हैं।

   बीजेपी प्रत्याशी अश्विनी कुमार ने बताया कि समाजसेवी के रूप में उन्होंने वार्ड के साथ साथ नगर की जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समाजसेवी के रूप में 24 घंटे लगातार जनता की सेवा में हमेशा अग्रसर रहा हूं। बताया कि अगर चुनाव में जनता का भरपूर प्यार, आशीर्वाद मिला तो वार्ड सभासद बनने के बाद हर साल अपनी तरफ से वार्ड की गरीब, असहाय बहनों सहित अन्य 11 सामूहिक विवाह कराया जाएंगे।

  वार्ड के लिए वार्ड में स्पेशल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जाएगी, जिससे वार्ड के लोगों को आपातकालीन समय पर किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े।

   स्कैनिया रोड टेम्पो स्टैंड वाली गली में लाइटिंग न होने से हमेशा रात में घना अधेरा छाया रहता है जिससे वहां के लोगों को रात्री में परेशानी होती है, इस समस्या का भी समाधान किया जाएगा, इसके साथ साथ उन्होंने काफी समस्याओं को लेकर चर्चा की।

    बताया कि बीजेपी का मुख्य लक्ष्य विकास की ओर होता है, जिससे हर वर्ग के लोगों को उसका लाभ मिल सके।  भाजपा प्रत्याशी अश्विनी कुमार ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि आने वाली 23 तारीख को भाजपा के पक्ष में वोटिंग कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाए।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।