


कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड
9917322413
गदरपुर खबर। नगर पालिका परिषद गदरपुर के अध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिंटू) के मंडी स्थित कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में हुए चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गुम्बर, मंडल महामंत्री अनिल जेटली, अजय बठला, सभासद सचिन गुप्ता, रमन छाबड़ा, अश्वनी कुमार, सभासद प्रतिनिधि चिंतन अरोरा, बलराज गुम्बर, कपिल गंडा, मनोज कश्यप, मनीष सेतिया, संतोष श्रीवास्तव, चन्द्रा जी, प्रियांशु गुप्ता, अक्षय दूमड़ा, विनोद कुमार, आकाश कोचर एवं कुनाल रस्तोगी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।
