Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
भाजपा महिला मोर्चा जिला रानीखेत द्वारा हुआ स्वागत कार्यक्रम
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413


भाजपा महिला मोर्चा जिला रानीखेत द्वारा हुआ स्वागत कार्यक्रम

गदरपुर ( संवाद सूत्र ,,)भाजपा  महिला मोर्चा जिला रानीखेत द्वारा भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट प्रदेश की महामंत्री रश्मि  रस्तोगी एवं महिला मोर्चे की कुमाऊं संयोजक अंजू  भुडडी के सम्मान में सम्मान समारोह रानीखेत के ताड़ी खेत में आयोजित किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चे की  प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने  कहा कि उत्तराखंड की नारी सशक्त है। उत्तराखंड बनाने में यहां की महिलाओं की भूमिका अहम रही है। यहां की महिलाओं में काफी आगे बढ़ने की क्षमता है। उन्होंने महिला समूहों द्वारा बनाए जा रहे विविध उत्पादों को उचित बाजार तथा मूल्य दिलाने की जरूरत बताते हुए रुचि भट्ट ने कहा कि महिला मोर्चा सरकार के समक्ष बात रखेगी।
महिला मोर्चे की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने कहा महिलाओं के सशक्तीकण के लिए भाजपा सरकार की ओर से तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।
मोर्चा की कुमाऊं मंडलीय संयोजक अंजू  भुडडी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग किया। उनका कहना था कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम योजनाएं हैं। जरूरत है उनका लाभ कैसे उठाया जाए। जागरूकता व जानकारी बहुत जरूरी है। महिलाओं को खुद भी प्रयास करने होंगे। भाजपा सरकार ने बहुत कुछ चीजें आसान भी कर दी हैं।
उन्होंने कहा कि मोर्चा महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हमेशा प्रयासरत है।
श्रीमती अंजू भुडडी ने कहा कि महिला समूहों से जुड़ी नारियां मेहनत कर विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही हैं लेकिन उन्हें उचित बाजार व उपज का सही मूल्य के लिए जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की धामी सरकार ने इस दिशा में ठोस प्रयास किए भी हैं लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से सकारात्मक पहल करेगा। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट व प्रदेश  महामंत्री रश्मि रस्तोगी प्रदेश मंत्री विमला रावत कुमाऊं संयोजक अंजू भुडडी काे सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत,  जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, मोर्चा अध्यक्ष हेमा नेगी, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत पूर्व  जिलाध्यक्ष दीप भगत, मोहन नेगी, सहित सैकड़ो की संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित थी
भाजपा महिला मोर्चा जिला रानीखेत द्वारा हुआ स्वागत कार्यक्रम
Advertisement
Advertisement