Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

930210_cropped.webp

 

गदरपुर खबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत गदरपुर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामीली करते हुए असगर अली पुत्र छिदा निवासी सरोवर नगर तथा प्रताप सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी रोशनपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार असगर अली विद्युत अधिनियम की धारा 135 से संबंधित एफआईआर संख्या 300/24 में वारंटी था। वहीं, प्रताप सिंह मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं से संबंधित वाद संख्या 6779/19 में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक मेघा शर्मा, उपनिरीक्षक विजय कुमार, हेड कांस्टेबल चेतन्य सुयाल, कांस्टेबल रघुवर रावत, लक्ष्मण कुमार और गिरीश सिंह शामिल रहे।

 

Advertisement
Advertisement