



(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(9917322413)
काशीपुर खबर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला काशीपुर कार्यकारिणी में विक्रमजीत सिंह को जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष मनोज पाल की सहमति तथा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी की मंजूरी के बाद की गई है।
नियुक्ति पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया तथा जिला मोर्चा प्रभारी व महेंद्र सिंह नेगी ने खुशी जताते हुए विक्रमजीत सिंह को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
वहीं विक्रमजीत सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
