



(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर श्री सनातन धर्म सभा कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक कल सायंकाल श्री सनातन धर्म मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में युवा मंच की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
इस दौरान सर्वसम्मति से संजीव झाम को युवा मंच का अध्यक्ष एव समन मुंजाल को महामंत्री चुना गया। चयन की घोषणा होते ही उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।
