Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर विधानसभा अध्यक्ष टोनी पठान के कार्यालय पर आज आसपा (आज़ाद समाज पार्टी) के जिला अध्यक्ष का आगमन हुआ, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें सौरभ कुमार, विनोद सिंह, अमरजीत सिगोतम, इरफान अली, रहीस अहमद, रिसालत अली, असगर, विमत कुमार, रोहन कुमार, रहतास, अरीक्यू सिंह, रूपनेश, जुबेर अली, आशीष कुमार सागर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भीम आर्मी एवं आसपा से जुड़े पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय मुद्दों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य समाज के सभी वर्गों की आवाज बनना है।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!