



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने फसल नुकसान पर तुरंत मुआवजे की मांग
रुद्रपुर: खबर किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा एक्शन मोड में नजर आए। उर्वरकों की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों और गेहूं खरीद केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने आज जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के चलते खाद की कमी से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर उनकी फसलों पर पड़ सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि किसानों को फसल के अनुसार समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने गेहूं खरीद केंद्रों पर पारदर्शी एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी बात कही, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।
इस दौरान गदरपुर से सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर भी मौजूद रहे।
