Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
धरना-प्रदर्शन की अनुमति, भीड़ की संख्या होगी निर्धारित, DGP के कप्तानों को निर्देश

(कृष्णा  वार्ता गदरपुर उत्तराखंड )

देहरादून 🙁 संवाद सूत्र) उत्तराखंड को अगर हड़ताली राज्य कहा

जाए तो कोई गुरेज नहीं होगी जिस तरीके से आए दिन उत्तराखंड में हड़ताल और प्रदर्शन होते हैं उससे जनता को काफी परेशानी होती है जिसको देखते हुए डीजीपी अभिनव कुमार ने निर्देश जिलों के प्रभारियों को दिए हैं।

धार्मिक जुलूसों और धरना/प्रदर्शन के दौरान आमजनमानस को हो रही असुविधा को देखते हुए डीजीपी अभिनव कुमार ने आज समस्त जनपद प्रभारियों को आमजनमानस की सुविधा और सार्वजनिक शान्ति व्यवस्था बनाये रखते हुए जुलूसों को विनियमित करने के उद्देश्य से आयोजनों की अनुमति के सम्बन्ध में सम्बन्धित जिलाधिकारी से समन्वय कर निम्न बिन्दुओं पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।1. आयोजनों हेतु यह संज्ञान में रखा जाये कि किसी भी आयोजन से अस्पताल व शिक्षण संस्थाओं के कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
2. आयोजनों से मरीजों व छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में कोई रूकावट उत्पन्न न हो।
3. आयोजनों की समय सीमा निर्धारित की जाये तथा निर्धारित समय के पश्चात उक्त जमाव को अविधिमान्य जन समूह घोषित किया जाये।
4. आयोजनों हेतु अनुमति दिये जाने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि उक्त आयोजन से आम जनमानस के सामान्य जीवन में कोई रुकावट उत्पन्न न हो।
5. जुलूस, प्रदर्शन आदि का मार्ग विनियमित करने से पूर्व उपरोक्त उल्लेखित समस्याओं को संज्ञान में रखा जाये।
6. आयोजनों की सामान्यतः अनुमति राजकीय कार्य दिवसों पर न दी जाये।7. आयोजनों की अनुमति अधिक से अधिक राजकीय अवकाशों के दौरान दी जाये।
8. धरना-प्रदर्शन आदि यथा सम्भव निर्धारित धरना स्थल पर ही करने की अनुमति दी जाये।

Advertisement