Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
पैसे न लौटाने पड़ें, इसलिए हत्या कर टांडा के जंगल में फेंक दिया था शव
Krishna varta          9917322413



हल्द्वानी (महानाद) : पुलिस ने टांडा के जंगल में मृत मिले

भोगेन्द्र की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधार के पैसे लौटाने न पड़ें इसलिए आरोपियों ने भोगेन्द्र की हत्या कर उसका शव टांडा के जंगलों में फेंक दिया था।
पैसे न लौटाने पड़ें, इसलिए हत्या कर टांडा के जंगल में फेंक दिया था शव
मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि दिनांक 11.06.2025 को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात शव टांडा के जंगल में बरामद हुआ है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव की शिनाख्त कार्यवाही की गयी। काफी पूछताछ व प्रचार-प्रसार के उपरान्त शव की शिनाख्त भोगेन्द्र सिंह निवासी गढ़ गंगा, गढ़मुक्तेश्वर ग्राम-साहपुर, गढ़ मुक्तेश्वर, जिला हापुड, हाल निवासी कृष्णा ग्रीन्स कॉलोनी, गंगापुर रोड, वार्ड नं.-1, निकट पाथ शिखर स्कूल, रुद्रपुर, जिला उधम सिंह नगर के रूप में उसके पुत्र करन चौहान द्वारा की गयी। शव के सिर पर गहरी चोट के निशान की संदिग्धता होने पर करन चौहान द्वारा दिनांक 13.06.2025 को कोतवाली हल्द्वानी में दी गई तहरीर के आधार पर धारा 103 (1)/238 बीएनएस बनाम अज्ञात के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित प्राधिकारियों को घटना के खुलासा करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी करने के सख्त निर्देश दिये गये। उक्त क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र व सीओ नितिन लोहनी तथा कोतवाल हल्द्वानी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में अज्ञात व संदिग्धों की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से जुड़े सभी सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये तथा संदिग्धों से पूछताछ व मुखबिर मामूर कर काफी प्रयासों के उपरान्त दिनांक 16.06.2025 को मृतक भोगेन्द्र सिंह चौहान की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को जुतियाल खत्ता, टांडा जंगल, गूलरभोज रोड में नादिया धाम मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डण्डा भी बरामद कर लिया गया।
पूछताछ करने पर मुख्य अभियुक्त बालम सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक भोगेन्द्र सिंह चौहान से उसका पैसों का लेनदेन था। उसे भोगेन्द्र सिंह को पैसे न देने पड़ें इसलिये उसने हरीश व उमेश को पैसों का लालच देकर हत्या की यह घटना की गयी। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किये गये लकड़ी का डण्डा व अन्य वस्तु भी बरामद करायी गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों के नाम –
1. बालम सिह बिष्ट (50 वर्ष) पुत्र आनन्द सिह बिष्ट निवासी वार्ड नं. 37, बिठौरिया नं. 2, भारत गैस गोदाम के सामने, हरिपुर सील, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल। 2. हरीश सिह नेगी (40 वर्ष) पुत्र राम सिंह निवासी सालम कॉलोनी, पनियाली, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल। 3. उमेश सिह बोरा उर्फ अनिया (32 वर्ष) पुत्र बहादुर सिंह बोरा निवासी बजूनिया, हल्दू कठघरिया, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल।पुलिस टीम में कोतवाल राजेश कुमार यादव, एसएसआई महेन्द्र प्रसाद, एसआई मनोज कुमार, हे. कां. इसरार नबी, दिगम्बर सन्वाल, कां. धीरेन्द्र सिंह अधिकारी, दिनेश नगरकोटी, अनिल टम्टा, अनिल गिरी तथा प्रदीप सिंह शामिल थे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।