Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
छत में पति का शव… कमरे में पत्नी की खून से सनी लाश, फैली सनसनी
Krishna varta

9917322413


उत्तराखंड( संवाद सूत्र ) के हरिद्वार जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर वसंत कुंज इलाके में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, इसके बाद खुदकुशी कर ली। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस टीम छत के रास्ते घर में दाखिल हुई। घर के ऊपरी हिस्से में पति का शव फंदे से लटका मिला, जबकि नीचे कमरे में पत्नी का खून से सना शव बिस्तर पर पड़ा था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या डंडे और लोहे की सरिया से वार कर की गई थी। सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि हमला बेहद निर्ममता से किया गया था।
छत में पति का शव… कमरे में पत्नी की खून से सनी लाश, फैली सनसनी
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मृतक व्यक्ति ई-रिक्शा चालक था और पति-पत्नी के बीच लंबे समय से संतान को लेकर विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच में घरेलू क्लेश को ही इस त्रासदी का मुख्य कारण माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात महिला ने अपनी एक परिचित महिला को फोन कर अपने घर आने की बात कही थी, लेकिन बाद में वह खुद नहीं पहुंची। इसके कुछ ही घंटों बाद यह वारदात हुई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है और पुलिस हर संभावित पहलू पर ध्यान दे रही है।
Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।