Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

शहीद बाबा दीप सिंह के जन्मदिन को समर्पित रुद्रपुर से नवाबगंज तक पैदल यात्रा का जोरदार स्वागत

गदरपुर। शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित एक नगर कीर्तन पैदल यात्रा के रूप में गुरुद्वारा माता गुजरी जी इंदिरा कॉलोनी रुद्रपुर से नवाबगंज तक आयोजित किया गया।

   बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिन को समर्पित पैदल यात्रा गुरुद्वारा साहिब से अरदास के उपरांत बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे के साथ आरंभ की गई, पैदल यात्रा में शब्द कीर्तन करती हुई संगत द्वारा, ऐसे गुरु कउ बल-बल जाइए, दर्शन देख जीवां गुरु तेरा, सूरा सो पहचानिये जो लड़ै दीन के हेत पुर्जा पुर्जा कट मरे कबहूं ना छाडे खेत,आदि गायन किए गए।

शहीद बाबा दीप सिंह के जन्मदिन को समर्पित रुद्रपुर से नवाबगंज तक पैदल यात्रा का जोरदार स्वागत

   शहीद बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा रुद्रपुर एवं फेयरलेस खालसा गतका अखाड़ा गदरपुर द्वारा गतके के शानदार जौहर एवं हैरत अंगेज करतब दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। पैदल यात्रा रुद्रपुर से ग्रीन पार्क, जाफरपुर, धौलपुर, महेशपुर, गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार महतोष, रतनपुरी मोड, अलख देवा, रतनपुरा, गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद सर नवाबगंज होते हुए गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह पछियापुर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह गुरु का लंगर एवं अन्य प्रसाद वितरित करके सेवा की गई ।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।