Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
एसपी मणिकांत मिश्रा ने कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कई चौकी प्रभारी को किया इधर से उधर
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड 9917322413


कृष्णा वार्ता संवाद सूत्र, रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कई चौकी प्रभारियों समेत कई दरोगाओं के ट्रांसफर किए। एसएसपी ने खटीमा कोतवाली में एसएसआई विनोद जोशी की निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस कार्यालय में तैनाती की गई है। इसके अलावा एसएसपी ने एसएसआई ललित मोहन रावल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रूद्रपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली खटीमा, एसआई संतोष देवरानी कोतवाली काशीपुर से प्रभारी चौकी नादेही, कोतवाली जसपुर,चौकी प्रभारी सूत मिल धीरज टम्टा कोतवाली जसपुर से कोतवाली रूद्रपुर, एसआई इन्द्र सिंह ढेला कोतवाली सितारगंज से प्रभारी चौकी सूत मिल, कोतवाली जसपुर, एसआई संजय सिंह, प्रभारी चौकी नादेही कोतवाली जसपुर से कोतवाली काशीपुर, चौकी प्रभारी बगवाड़ा जितेन्द्र कुमार को थाना कुण्डा, चौकी प्रभारी लालपुर सुरेन्द्र रिंगवाल को प्रभारी चौकी बिग‌ वाडा, कोतवाली रूद्रपुर, एसआई बसंत प्रसाद थाना गदरपुर से प्रभारी चौकी लालपुर, कोतवाली किच्छा स्थानांतरण किया गया है। एसएसपी ने स्थानांतरित दरोगाओं को नई तैनाती स्थान पर तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement