Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधमसिंहनगर महोदय द्वारा अवैध तरीके से प्रतिबंधित वन्य जीवों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान के अनुपालन में थाना गदरपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान प्रतिबन्धित 82 अदद जिन्दा कछुवें व घटना में प्रयुक्त वाहन मो0सा0 के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।  

प्रतिबन्धित 82 अदद जिन्दा कछुवें के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

     Ssp महोदय जनपद उधम सिह नगर द्वारा प्रतिबन्धित वन्य जीवों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये थे। आदेश निर्देशों के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा 21 जून 2025 को चैकिंग के दौरान  अलखदेवी बॉर्डर पुलिया के पास से एक व्यक्ति को शिवा कुमार (26) पुत्र बनवारी कुमार निवासी टाण्डा बंजरा सुल्तानपुर पट्टी थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, को वाहन मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस बिना नं0 प्लेट में दोनों तरफ प्लास्टिक के कट्टों में 82 अदद जिन्दा छोटे व बड़े प्रतिबन्धित कछुवों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध बरामदगी माल के *आधार पर मुकदमा FIR N0. 169/ 2025 U/S 9/51/48 A वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अभियोग दर्ज कराया गया ।वन विभाग की टीम द्वारा उक्त संबन्ध में प्रमाण पत्र दिया गया व उक्त कछुवो का भारतीय मृतु शल्क *Indian Soft SheltedTurtle* प्रजाति के रुप में की गयी है। जिसका वैज्ञानिक नाम *Lissemys Panctata* जो वन्य – जीव संरक्षण अधिनियम – 1972 की अनुसूची – *I Yei -2 के क्रमांक -8 में* दर्ज होना बताया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।                             

      पुलिस टीम प्रभारी थाना अध्यक्ष मुकेश मिश्रा थाना गदरपुर, उ0नि0 नीमा बोहरा प्रभारी चौकी महतोष, कानि0 1312 कुन्दन सिंह थाना गदरपुर, कानि0 1114 कुन्दन सिंह थाना गदरपुर मौजूद रहे। 

Advertisement