Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड की शिल्पी अरोड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

उत्तराखंड की शिल्पी अरोड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

गदरपुर (संवाद सूत्र )उत्तराखंड कांग्रेस की सक्रिय और जुझारू नेता शिल्पी अरोड़ा को कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
शिल्पी अरोड़ा लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर महिलाओं की भागीदारी, सामाजिक सरोकारों और पार्टी की नीतियों को मजबूती से उठाती रही हैं। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद शिल्पी अरोड़ा ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह महिला कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।
उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं, महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और समर्थकों ने बधाई देते हुए इसे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय बताया है।
Advertisement
Advertisement