


राजेंद्र पाल बोले—अगर अनदेखी जारी रही तो होगा धरना-प्रदर्शन, प्रशासन को दी खुली चेतावनी
“किसी भी क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ अनदेखी नहीं होगी, समस्या हो तो सीधे मुझसे मिलें।” ब्लॉक अधिकारी
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी अनदेखी को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान करीब 18 क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं।
ब्लॉक अधिकारी (बीडीओ) ने स्पष्ट किया कि उनके संज्ञान में ऐसी कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी सदस्य के साथ अनदेखी हो रही है, तो वे सीधे उन्हें अवगत कराएं, समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा।
इस पर राजेंद्र पाल सिंह ने अधिकारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें प्रशासन पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण होगा। पूर्व प्रधान शैलेंद्र शर्मा करण रंधवा शराफत मंसूरी गुरविंदर विर्क इंद्रपाल संधू संजीव अरोड़ा आकाश बाटला सचिन बजाज शकील अहमद आरिफ गाजी राजेश बाबा गगन विर्क विजय गुम्बर इरशाद अली सरिता चौधरी रवि कुमार श्रवण कुमार अंकित बटला सोनू गाबा मलकीत सिंह रेशम सिंह आदि मौजूद रहे
