Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
दु:खद) ट्रैक्टर ट्राली बस की टक्कर बनी बहस. ट्रैक्टर चालक ने रोडवेज चालक को कुचला मौत
कृष्णा वार्ता संवाद सूत्र

उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो में कार्यरत विशेष श्रेणी के चालक सुरजीत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बुधवार की है जब वह चंडीगढ़ से हल्द्वानी लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह रोडवेज की बस (संख्या यूके 04 पीए 1694) से चंडीगढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। दोपहर में वाहन जब सुल्तानपुर पट्टी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वस में टक्कर मार दी। इस पर चालक सुरजीत सिंह बस से उतरकर ट्रैक्टर चालक से बातचीत करने पहुंचे और ट्रैक्टर पर चढ़कर बात कर ही रहे थे कि ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने उन्हें धक्का दे दिया। धक्का लगने सेसुरजीत सिंह नीचे गिर गए और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग सुरजीत सिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और परिवहन निगम कर्मचारियों ने चालक की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है और आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

त्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो में कार्यरत विशेष श्रेणी के चालक सुरजीत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बुधवार की है जब वह चंडीगढ़ से हल्द्वानी लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह रोडवेज की बस (संख्या यूके 04 पीए 1694) से चंडीगढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। दोपहर में वाहन जब सुल्तानपुर पट्टी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वस में टक्कर मार दी। इस पर चालक सुरजीत सिंह बस से उतरकर ट्रैक्टर चालक से बातचीत करने पहुंचे और ट्रैक्टर पर चढ़कर बात कर ही रहे थे कि ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने उन्हें धक्का दे दिया। धक्का लगने से

सुरजीत सिंह नीचे गिर गए और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग सुरजीत सिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और परिवहन निगम कर्मचारियों ने चालक की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है और आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

Advertisement
Advertisement