Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिर्पोट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर में स्थित कम्बल शाह बाबा की मजार पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने समस्त क्षेत्र एवं देश वासियों को ईद पर्व की मुबारकबाद देते हुए स्थानीय जनता से मुलाकात की।

क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने दी ईद की मुबारकबाद

   इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री जुल्फिकार अली के साथ क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने गले मिलकर ईद की मुबारक बाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वही स्थानीय जनता ने क्षेत्रीय विधायक के उनके बीच पहुचने पर अपनी खुशी व्यक्त की। ततपश्चात प्रदेश मंत्री जुल्फिकार अली के निवास स्थान पर पहुँचकर परिवार से मुलाकात की। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने कहा भारत माता के चार पुत्र है हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई और यह देश आपसी भाईचारे एवं कौमी एकता का गुलदस्ता है।और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी का सपना भी यही है सबका साथ सबका विकास और इसी के नाते वह आपसी भाई चारे के साथ ईद पर्व को मनाने अपने लोगो के बीच आये है। वही प्रदेश मंत्री जुल्फिकार अली ने विधायक अरविंद पांडेय के आने पर खुशी जाहिर की ओर साथ ही समस्त देश वासियों को ईद की मुबारकबाद दी।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।