Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर (संवाद सूत्र)। सकैनिया के निकटवर्ती ग्राम खुशालपुर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा व क्षेत्र की संगत के सौजन्य से प्रकाश पर्व के अवसर पर बाहर से आए रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन कर गुरु की वाणी का गुणगान किया जिसको सुनकर क्षेत्रीय संगत ने अपने जीवन को धन्य किया।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दिन सिखों के पहले गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म हुआ था गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

    इस पावन पर्व के दौरान गदरपुर थाना अध्यक्ष भुवन जोशी, क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, ग्राम प्रधान संजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुरजीत सिंह सोनू सहित तमाम जन प्रतिनिधियों ने गुरुद्वारा श्री सिंह सभा खुशालपुर पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख अपना शीश नवाया

इस दौरान गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान मनजीत सिंह बिट्टा, हरबंस सिंह, मेहताब सिंह, हरचंद सिंह वर्णवाल व कमेटी के अन्य सदस्यों ने सरोपा भेंट कर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया।

   इस दौरान गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान मनजीत सिंह बिट्टा ने बताया कि क्षेत्रीय संगत के सहयोग से प्रतिवर्ष गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म दिवस प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है जिसमें क्षेत्रीय संगत का विशेष सहयोग रहता है और क्षेत्रीय संगत का युवा वर्ग का विशेष योगदान रहता है।ñb

  कार्यक्रम के दौरान हरचंद सिंह, हरनेक सिंह, मलूक सिंह, चरण सिंह, चरनजीत सिंह, कमलजीत सिंह, प्रेम सिंह सहित तमाम संगत ने प्रसाद ग्रहण कर जीवन को धन्य किया।

Advertisement
Advertisement