
(9917322413)
गदरपुर। क्षेत्र का बहुचर्चित एवं लंबे समय से लंबित पड़ा इंटर कॉलेज से सीतापुर तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क निर्माण मार्ग अब साकार होने जा रहा है। प्रदेश मंत्री भाजपा श्री गुंजन सुखीजा के अथक प्रयासों से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा इस सड़क को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि यह मार्ग वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिससे क्षेत्रवासियों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती थी, जिसके चलते सड़क निर्माण की मांग लगातार उठ रही थी।

निरीक्षण के दौरान प्रदेश मंत्री श्री गुंजन सुखीजा भी मौके पर उपस्थित रहेंगे और अधिकारियों के साथ निर्माण संबंधी रूपरेखा पर चर्चा करेंगे।









