Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गदरपुर कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन, शिकायतों का मौके पर निस्तारण

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर कोतवाली परिसर में बुधवार को “थाना दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में आमजन की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।
थाना दिवस में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। अधिकतर शिकायतें आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद, भूमि व राजस्व संबंधी प्रकरणों से जुड़ी रहीं। प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामलों के त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आयोजित थाना दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फरियादियों को भरोसा दिलाया गया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विवादों के स्थायी समाधान पर भी जोर दिया गया।
थाना दिवस में एसआई नरेश पंत, एसआई मोहन बोरा, एएसआई चंदन प्रकाश तथा कांस्टेबल गायत्री रावत सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement